बांका मंडी में बारिश से खाद्यान्न आपूर्ति प्रभावित, दाल-तेल के भाव चढ़े, जानें गेहूं, चावल और सब्जियों के ताजा रेट

बांका जिले में लगातार हो रही बारिश का असर मंडियों पर दिख रहा है. खाद्यान्न सप्लाई चेन प्रभावित होने से दाल, तेल और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. आम लोगों को बढ़ी हुई कीमतों से राहत की उम्मीद मौसम साफ होने पर है.

बांका जिले में पिछले कई दिनों से हो रही रिमझिम बारिश का असर शहर की मंडी पर पड़ने लगा है. लगातार बारिश के कारण खाद्यान्न की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे अधिकांश खाद्य वस्तुओं के भाव में तेजी देखी जा रही है. शुक्रवार को मंडी में व्यापारियों और आमलोगों की भीड़ मिली-जुली रही. अधिक मांग और कम आपूर्ति के बीच खाद्य तेल, दलहन और तेलहन के भाव बढ़े हैं. वहीं सब्जी बाजार में बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम में भी तेजी देखने को मिली.

बारिश ने बिगाड़ा मंडी का गणित

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार थोक बाजार में कीमतें बढ़ने के साथ परिवहन लागत और बढ़ती मांग का असर खुदरा बाजार पर पड़ा है. बारिश के कारण कई जगहों से माल की आवक प्रभावित होने से आपूर्ति सामान्य नहीं हो पा रही है. मंडी में स्टॉक पर भी दबाव बना हुआ है. ऐसे में आने वाले दिनों में दलहन और तिलहन के भाव में और तेजी की संभावना जतायी जा रही है. हालांकि व्यापारियों और किसानों की नजर अब मौसम और आवक पर टिकी हुई है.

गुलाबबाग और कोलकाता से आती है खाद्यान्न की खेप

बांका की मंडी में अधिकांश खाद्यान्न और रोजमर्रा के सामान की आवक पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की मंडियों से होती है. दोनों जगहों से लंबी दूरी होने के कारण माल ढुलाई में अधिक भाड़ा देना पड़ता है. कारोबारियों का कहना है कि लंबी दूरी और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा व्यापारियों तक को अधिक परिवहन खर्च चुकाना पड़ रहा है. इसका सीधा असर बाजार में बिकने वाले सामानों की कीमतों पर पड़ रहा है.

आलू-प्याज समेत बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम बढ़े

शहर की सब्जी मंडी में आलू के भाव में रोजाना की तरह उतार-चढ़ाव जारी है. वहीं प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च सहित बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम में तेजी देखने को मिली. स्थानीय कारोबारियों के अनुसार बारिश के कारण आवक प्रभावित होने से सब्जियों की कीमतों में स्थिरता नहीं बन पा रही है. आने वाले दिनों में मौसम साफ होने और आवक सामान्य होने पर बाजार में राहत मिलने की उम्मीद है.

आज मंडी में खाद्यान्न के भाव

स्थानीय मंडी के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसाला सहित अन्य खाद्य वस्तुओं की दरों में तेजी है. गेहूं, मक्का, आलू और प्याज सहित अन्य जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. शुक्रवार को विभिन्न खाद्यान्न के भाव इस प्रकार रहे.

खाद्यान्नन्यूनतमअधिकतम
गेहूं26002650
मक्का21002150
चावल मंसुरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
दाल मसूर65007000
मूंग दाल96509750
अरहर दाल1250015500
गोटा चना63006500
गोटा मूंग85009000
पीला सरसों73007550
सरसों तेल (15 लीटर)20702470
आलू12001450
प्याज47005000
चीनी62006300

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >