श्रावणी मेले में कांवरियों के लिए बड़ी सुविधा, चांदन में निःशुल्क सेवा शिविर का परिवहन मंत्री ने किया शुभारंभ

बांका के चांदन प्रखंड में श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों के लिए एक निःशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया है. बिहार के परिवहन मंत्री ने इसका उद्घाटन किया, जिससे श्रद्धालुओं को विश्राम, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी.

Banka News: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए बांका जिले के चांदन प्रखंड में निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर की शुरुआत की गई है. शनिवार को बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कच्ची कांवरिया पथ स्थित तिनसीमानी मोड़ पर त्रिशूल सेवा समिति द्वारा संचालित सेवा शिविर और हड़खार स्थित आसाम धर्मशाला एवं निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया.

श्रावणी मेले के दौरान इस मार्ग से बड़ी संख्या में कांवरिये देवघर की ओर पैदल यात्रा करते हैं. ऐसे में इन सेवा शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को विश्राम, भोजन और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

वर्षों से कांवरियों की सेवा में जुटी है समिति

सेवा शिविर संचालक मंडल के सदस्यों ने बताया कि वे कई वर्षों से श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सेवा करते आ रहे हैं. इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क आवासन, प्राथमिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, नींबू पानी, चाय, शिकंजी और भोजन की व्यवस्था की गई है.

सेवा शिविर का उद्देश्य लंबी पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाना और उन्हें सुरक्षित तथा व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है.

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने पर जोर

उद्घाटन के अवसर पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने सेवा शिविर की व्यवस्था का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की परंपरा का भी प्रतीक है.

उन्होंने सेवा शिविर संचालकों से आग्रह किया कि कांवरियों को स्वच्छ भोजन, सुरक्षित पेयजल और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराई जाएं.

Banka News: स्थानीय लोगों की भी रही भागीदारी

कार्यक्रम में समाजसेवी लालधारी यादव, उदय शंकर वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद मंडल, गौतम सिंह, अरुण झा सहित कई स्थानीय लोग और समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के निःशुल्क सेवा शिविर श्रावणी मेले के दौरान हजारों कांवरियों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं और क्षेत्र में सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं.

Also Read: Bypass Project In Bihar: बिहार को मिलेंगे 7 नए बाइपास, लंबी दूरी के लिए मिलेगा वैकल्पिक रूट, जानिए कहां-कहां बनेंगे

Also Read: Akash Deep Mukesh Kumar DSP: ऐसा नहीं करने पर क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश की नौकरी पड़ सकती है खतरे में, जानिए क्या है शर्त



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >