बकरीद में असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर

Bakrid Peace Meeting: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बांका जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की.

फुल्लीडुमर (बांका) से सुधीर सिंह की रिपोर्ट

Banka News : बकरीद पर्व को लेकर फुल्लीडुमर और खेसर थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की. अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी.

फुल्लीडुमर थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने की. बैठक में अंचल अधिकारी मनोज कुमार भी मौजूद रहे. इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के लोग और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.

सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने लोगों से बकरीद का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इसे मनाएं.

खेसर थाना क्षेत्र में भी हुई बैठक

वहीं खेसर थाना क्षेत्र के पुरानी राता मस्जिद परिसर में भी प्रभारी थानाध्यक्ष आरडी प्रसाद की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए.प्रभारी थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की.

अफवाहों से दूर रहने की सलाह

पुलिस अधिकारियों ने बैठक में कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें. अधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग

बैठक में राशिद खान, जब्बार खान, बबलू खान, लभली, दिलावर अंसारी, मुस्लिम अंसारी, परमानंद देव, राज किशोर देव, कैलाश यादव, पंकज यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे. सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >