बौंसी में अकीदत व अमन के माहौल में मनायी गयी बकरीद

Banka News : बांका जिले के बौसी नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का पर्व पूरी धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और परिवार की खुशहाली की दुआ मांगी.

बौसी, बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट

Banka News : गुरुवार की सुबह से ही क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. लोगों ने नए कपड़े पहनकर पूरे उत्साह और अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की. नमाज के दौरान पूरे इलाके में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला.

भूड़कुड़िया ईदगाह में अदा की गई नमाज

भूड़कुड़िया गांव स्थित ईदगाह में मस्जिद के इमाम रजाकत हुसैन की मौजूदगी में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की. इस मौके पर अजहरुल हक, हाफिज साबिर हुसैन, अरफात आलम, शाहरुख आलम, अली आलम, महबूब आलम, सरफराज आलम, कैंसर आलम और जब्बार आलम सहित कई लोग मौजूद रहे.

विभिन्न इलाकों में शांतिपूर्ण माहौल में हुई नमाज

गांधी चौक स्थित मस्जिद, बंशीपुर मस्जिद, महाराणा, अर्कट्टा, डहुआ और काजी कैरी सहित प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. नमाज के दौरान लोगों ने देश और समाज में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की दुआ की.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरे क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था कायम रही.

बकरीद इंसानियत और कुर्बानी का पर्व : नदीम अख्तर

मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन नदीम अख्तर ने कहा कि बकरीद त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है. उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें प्रेम, भाईचारा और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है.उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >