ऑटो व बाइक की टक्कर में ऑटो सवार जख्मी, रेफर

ऑटो व बाइक की टक्कर में ऑटो सवार जख्मी, रेफर

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर शाहकुंड गांव के समीप ऑटो व बाइक की टक्कर में ऑटो पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद जख्मी क्षेत्र के महौता गांव निवासी सहदेव मंडल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अमीत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि वह शाहकुंड थाना क्षेत्र के बेलथु गांव गया था. जहां से वह शुक्रवार को ऑटो से वापस अमरपुर आ रहा था. तभी शाहकुंड गांव के समीप अमरपुर से अकबर नगर की ओर जा रही बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर ऑटो में धक्का मार दिया. इस घटना के बाद मौके पर बाइक चालक अपनी बाइक लेकर फरार होने में कामयाब हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >