फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आशा को मिला प्रशिक्षण

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर गुरुवार को आशा को प्रशिक्षण दिया गया

बांका/रजौन.

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर गुरुवार को आशा को प्रशिक्षण दिया गया. सीएचसी रजौन में प्रशिक्षण पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया. इस दौरान आशा को अभियान की कार्ययोजना और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. ब्रजेश कुमार, पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर सुमित कुमार सिंह, गांधी फेलो ईश्वर व बीसीएम विष्णुदेव कापरी सहित सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद थे. प्रशिक्षण के दौरान कहा गया कि फाइलेरिया जैसी लाइलाज बीमारी से मुक्ति दिलाने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक रहेगी. आशा कार्यकर्ता 14 दिनों तक घर-घर जाकर पात्र लाभुकों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलायेंगी. वहीं, बच्चों तक दवा पहुंचाने के लिए तीन दिनों तक विद्यालयों में विशेष बूथ के माध्यम से दवा वितरण कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >