मानदेय बढ़ाने की मांग को ले आशा ने किया प्रदर्शन

स्थानीय रेफरल अस्पताल परिसर में बुधवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 14 सुत्री मांगो को लेकर प्रखंड आशा संघर्ष समिति के बैनर तले आशा व ममता वर्करों ने धरना देते हुये प्रदर्शन किया

अमरपुर. स्थानीय रेफरल अस्पताल परिसर में बुधवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 14 सुत्री मांगो को लेकर प्रखंड आशा संघर्ष समिति के बैनर तले आशा व ममता वर्करों ने धरना देते हुये प्रदर्शन किया. इस आशा वर्करों ने थाली पीटकर बिहार सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. समिति के उपाध्यक्ष वंदना कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार आशा वर्करों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. गत वर्ष आशा वर्करों को बिहार सरकार ने मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक मामले में कोई पहल नहीं हुई है. अगर जल्द ही आशा वर्करों की मांगो को पुरा नहीं किया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को सबक सिखाया जायेगा. वहीं ममता सोनी कुमारी ने कहा कि हमलोगों को सही हक नहीं मिल रहा है. मौजूद वक्ताओं ने ममता व आशा वर्करों की मानदेय बढ़ने, नियमित करने की मांग की. इस मौके पर समिति के मंत्री सुमन देवी, कोषाध्यक्ष पिंकी देवी, किरण देवी, ममता कौशल्या देवी, सुनीता देवी, शीला देवी सहित दर्जनों ममता व आशा वर्कर आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >