विभिन्न मांगों को लेकर आशा व आशा फैसिलेटर ने दिया एक दिवसीय धरना

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट के अधीनस्थ कार्यक्षेत्र में काम करने वाली आशा व उनकी फैसिलेटर के द्वारा शुक्रवार को अस्पताल परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया.

बाराहाट. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट के अधीनस्थ कार्यक्षेत्र में काम करने वाली आशा व उनकी फैसिलेटर के द्वारा शुक्रवार को अस्पताल परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही आशा कार्यकर्ता बबीता देवी ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि विगत आठ माह से उनका मानदेय भुगतान नहीं किया गया है. साथ ही उन्होंने अपने संगठन द्वारा पूर्व के मांग को दोहराते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जबकि वह स्वास्थ्य सेवाओं की प्रथम सीढ़ी है. उन्होंने पूर्व के हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि पहले जहां सरकारी अस्पताल में मरीज नाम मात्र ही इलाज के लिए आते थे, लेकिन हाल के दिनों में जब से आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और अपने लगन से इस क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया तब से सरकारी अस्पताल की रौनक बढ़ गयी है और क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर प्रगति हुई है. बावजूद इसके सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. उन्होंने अपनी मांग पर सरकार से सार्थक पहल के लिए अपील की है. कुछ देर के लिए उनके प्रदर्शन से अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गयी. बाद में स्वास्थ्य प्रबंधक के द्वारा जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल कराया गया. मौके पर अध्यक्ष बबीता कुमारी, मंत्री जयंती देवी, शमा परवीन, निशा कुमारी, रेखा देवी, बेबी देवी, कुमारी अनिता, रानी, खुशबू रानी, अंबिका कुमारी, नीतू सिंह, ललिता देवी, रॉकी देवी, बेबी, रौनक सहित दर्जनों आशा शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >