जिले के 395 जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की मिली स्वीकृति

जिले के 395 जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की मिली स्वीकृति

बांका. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत सामान्य मद में बांका जिले के कुल 395 ग्रामीण सड़कों के पुनर्निर्माण एवं प्रबंधन कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली है. प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी जा रही है. जानकारी के अनुसार बांका जिले के सभी 11 प्रखंडों में जर्जर हो चुके 395 ग्रामीण सड़कों की तकदीर बदलने वाली है. इस ग्रामीण सड़क के पुनर्निर्माण नवीनीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली है. बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के विशेष सचिव उज्जवल कुमार सिंह इस बाबत विभागीय पत्र जारी किया है. जिसके अनुसार मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के अन्तर्गत जिले के कुल 395 सड़कों (लंबाई 825.028 किलोमीटर) के पुनर्निर्माण, उन्नयन, नवीनीकरण, संचालन एवं प्रबंधन (सात बरसों के लिए) कार्य की स्वीकृति दी है. वहीं इस योजना को लेकर मंत्रिपरिषद ने कुल राशि 558.03390 करोड रुपये की राशि की समेकित रूप से प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान नए विजन के रूप में देखा जा रहा है. जिसका एनडीए के नेताओं ने आभार व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >