पिकअप चोरी को लेकर थाने में दिया आवेदन

थाना क्षेत्र में इन दिनों वाहन चोर गिरोह सक्रिय है. चोर गिरोह के सदस्य आये दिन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे है.

अमरपुर. थाना क्षेत्र में इन दिनों वाहन चोर गिरोह सक्रिय है. चोर गिरोह के सदस्य आये दिन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे है. ताजा मामला क्षेत्र के चिरैया गांव में घटित हुई. जहां घर के बाहर खड़ी पिकअप अज्ञात चोर लेकर फरार हो गये. पीड़ित वाहन के मालिक काजू साह ने बताया कि वह गांव में टेंट की दुकान चलाता है. 4 नवंबर 2023 को शेखपुरा निवासी इजहार से एक पिकअप की खरीद की थी. रोजाना की भांति उन्होंने 19 सितंबर की रात्रि पिकअप चिरैया स्थित अपने घर के बाहर खड़ी कर घर में सोने चला गया. 20 सितंबर की सुबह घर से बाहर आया तो देखा कि पिकअप गायब थी. इसके बाद पिकअप की खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ भी पता नही चला. मामले को लेकर पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. विदित हो कि तीन माह पूर्व थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित पेट्रोल पंप के समीप शहर के गोला चौंक निवासी मिथुन साह की पिकअप, खेमीचक धरानी पर खड़ी शहर के अरूण साह की पिकअप के अलावा थाना क्षेत्र से दर्जनों बाइकों की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा किया गया है, लेकिन एक भी घटना का उद्भेदन नहीं हो पाया है. इससे वाहन मालिकों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >