मारपीट मामले को लेकर थाने में दिया आवेदन

मारपीट मामले को लेकर थाने में दिया आवेदन

शंभुगंज थाना क्षेत्र के गिधौड़ा गांव का मामला शंभुगंज. थाना क्षेत्र के गिधौड़ा गांव में एक युवक को पानी के साथ नशा का दवा मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया. बेहोशी की हालत में उसके साथ मारपीट किया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रौशन के साथ 15 दिन पूर्व ही गांव के ही हंसराज पासवान पिता विनेशर पासवान ने रात्रि में बुलाकर गांव स्थित पुल के पास लेकर गया और पानी में नशीला पाउडर मिलाकर पिला दिया. पीड़ित रौशन ने बताया कि पानी पीने के बाद बेहोशी हो गया. इसी बीच हंसराज पासवान सहित चार अज्ञात लोगों ने मेरे साथ लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर से मारपीट कर पुल के नीचे फेंक दिया. वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीण डा. के पास दिखाया, लेकिन ग्रामीण डा. द्वारा अधिक चोट रहने के कारण भागलपुर मायागंज भेज दिया गया. पीड़ित ने बताया कि कुछ ठीक होने पर रविवार को शंभुगंज थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराए. वहीं आरोपी हंसराज पासवान ने आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. उधर पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >