पुलिस ने शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील

शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने को लेकर सोमवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया

अमरपुर. शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने को लेकर सोमवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. थाना परिसर से निकली यह फ्लैग मार्च गोला चौक, बस स्टैंड, खेमीचक, धरमपुर, फतेहपुर, इंगलिशमोड़, कठैल, मादाचक, जैठोर जमुआ, कैथाटीकर विशनपुर होते हुए रतनपुर मकदुमा, भीमसैन, महगामा, शोभानपुर व कटोरिया आदि गांवों का भ्रमण करते हुए वापस थाना परिसर पहुंचा. इस दौरान थानाध्यक्ष ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से आमजनों से कहा कि होली पर्व एकता और भाइचारा का प्रतीक माना जाता है. उन्होंने आम लोगों से भाइचारा का निर्वाह करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाने की अपील की. कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शहर सहित विभिन्न चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वाले तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है. पर्व के दौरान अश्लील गाना बजाने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी. फ्लैग मार्च में दारोगा मुकेश कुमार, सतीश कुमार सिंह, राजेश कुमार चौधरी, सुशील कुमार, पुरूषोत्तम झा, बिरेंद्र कुमार समेत दर्जनों पुलिस बल व स्थानीय चौकीदार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >