दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रजौन थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई.

बांका/रजौन. बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रजौन थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. एसआइ संजय कुमार सिंह एवं थाना मैनेजर वर्षा जयंत के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित बैठक में दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गयी. पदाधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते करवाई की जा सके. बैठक में गोपाल कुमार सिंह, कैलाश केसरी, अरविंद कुमार, दिवाकर कुमार, मनोज कुमार, अवध बिहारी सिंह, बबलू सिंह, चंद्रवंशी प्रदीप सिंह, टैक्स अध्यक्ष प्रियेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >