असामाजिक तत्वों ने आम के पौधे को उखाड़ कर किया क्षतिग्रस्त

थाना क्षेत्र अंतर्गत रुदपैय गांव में असामाजिक तत्वों ने किसान के खेत में लगे आम के पौधे को उखाड़ कर फेंक दिया.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत रुदपैय गांव में असामाजिक तत्वों ने किसान के खेत में लगे आम के पौधे को उखाड़ कर फेंक दिया. जानकारी मिलने पर जब किसान अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि आम का पौधा उखाड़ कर फेंक दिया गया है. जानकारी के अनुसार, रुदपैय के पंकज पासवान ने अपने खेत में आम का पौधा लगाया था. जिसे गांव के ही असामाजिक तत्वों के द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया. पंकज पासवान पत्नी वंदना देवी के साथ जब खेत पर पहुंचे तो देखा कि उसके खेत में लगे आम के पौधे को उखाड़ कर फेंक दिया है और कुछ पौधों की चोरी कर ली है. इसके बाद वंदना देवी, पति पंकज पासवान शुक्रवार को थाना पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. पीड़िता ने बताया कि उनके साथ दूसरी बार घटना हुई हैं. इसके पूर्व भी उसके खेत में लगे आम के पौधे को चोरों के द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया था. थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >