अमरपुर में खुले आम हो रही हैं पशु तस्करी

अमरपुर में खुले आम हो रही हैं पशु तस्करी

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पशु तस्करी में बेतहाशा वृद्धि हो गयी है. पशु तस्कर अमरपुर प्रखंड के विभिन्न गांव से पशु खरीदकर बंगाल जैसे अन्य शहरों में बिक्री कर मालामाल हो रहे हैं. शहर के विभिन्न सड़कों पर पशु लदी वाहन दिख रही है. इन पशु तस्करों पर लगाम लगाने में पुलिस प्रशासन विफल साबित हो रही है. ग्रामीण सूत्र बताते है कि पहले रात में तस्कर पशु की तस्करी करते थे. अब तो दिन के उजालों में तस्कर पूरी तरह बैखौफ होकर पशु की तस्करी कर रहे हैं. इन तस्करों को रोकने या टोकने वाला कोई नहीं है. जबकि आये दिनों गांव शहर में पशु की चोरी इन्ही तस्कर के द्वारा किया जाता है. जिस पर लगाम लगना बेहद जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >