बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर पशुपालकों को किया जागरूक
प्रखंड के देवासी पंचायत अंतर्गत गनौरा गांव में पशु बांझपन निवारण सह पशुपालन जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ.
गनौरा गांव में पशु बांझपन निवारण शिविर का हुआ आयोजन
कटोरिया. बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आत्मनिर्भर बिहार के साथ निश्चय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड के देवासी पंचायत अंतर्गत गनौरा गांव में पशु बांझपन निवारण सह पशुपालन जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ. देवासी पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी की पहल पर आयोजित शिविर में काफी संख्या में स्थानीय पशुपालकों ने भाग लिया. साथ ही बांझपन निवारण को लेकर काफी संख्या में पशुओं की स्वास्थ्य जांच हुई. उपचार से संबंधित नि:शुल्क दवाई का वितरण भी किया गया. पशुपालन विभाग के उपस्थित चिकित्सकों व विशेषज्ञों ने बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर आधारभूत व्यवस्था, टीकारण व पशुओं की समुचित देखरेख से संबंधित कई जानकारियां भी दी गयी. इस मौके पर प्रखंड पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी कटोरिया डॉ आनंद प्रकाश, चांदन के डॉ विजय कुमार, डॉ श्वेता कुमारी, पवन कुमार, राकेश कुमार, उदय शर्मा, राकेश सिंह, चंदन कुमार आदि मौजूद थे.