भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड पर मिला अज्ञात शव

भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित रजौन थाना क्षेत्र के चकरोशन गांव के समीप से रजौन पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया

बांका/रजौन. भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित रजौन थाना क्षेत्र के चकरोशन गांव के समीप से रजौन पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया है. मृतक युवक की उम्र करीब 43 वर्ष आंकी जा रही है. ग्रामीणों ने युवक का शव भागलपुर मंदारहिल रेलखंड के समीप रहने की सूचना सोमवार को रजौन पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रजौन थाना के अवर निरीक्षक चिरंजीवी लाल तिरिया व संजय प्रसाद सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया. रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया किसी ट्रेन से कटकर घटित होने जैसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर एक बिंदु को ध्यान में रखकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. उन्होंने बताया कि शव के पहचान होने तक शव को बांका सदर अस्पताल परिसर में ही रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >