पेट दर्द से परेशान वृद्ध महिला की हुई मौत

महिला पेट दर्द से परेशान थी, जिसे उसके परिजन इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज लेकर जा रहे थे

प्रतिनिधि शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामचुआ गांव के एक महिला की मौत सीएचसी शंभुगज ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गयी. उक्त महिला पेट दर्द से परेशान थी, जिसे उसके परिजन इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज लेकर जा रहे थे. जानकारी के अनुसार रामचुआ गांव के दिवाकर सिंह की 65 वर्षीय पत्नी हिना देवी पेट दर्द से परेशान थी. पहले तो मेडिकल से दवा लाकर खिलाया गया ताकि वृद्ध महिला का पेट दर्द आराम हो जाय. लेकिन दवा देने के बाद भी जब महिला को आराम नहीं हुआ तो परिजन उसे लेकर सीएचसी जा रहे थे. जहां रास्ते में ही वृद्ध महिला की मौत हो गयी. सीएचसी पहुंचने के बाद चिकित्सक डा. उमा शंकर ने भी वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि मृतक महिला को एक पुत्र आदर्श कुमार है. घटना के बाद अस्पताल में ग्रामीण और उसके रिश्तेदारों की भीड़ लग गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >