भागलपुर-हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से खैरा गांव की 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला सहित एक बकरी की मौत हो गयी.

बांका/रजौन. भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से खैरा गांव की 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला सहित एक बकरी की मौत हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार मृतका ट्रेन को आते देख वह अपनी बकरी को रेलवे ट्रैक से हटाने गयी थी, तभी खुद ट्रेन की चपेट में आ गयी. इस दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. साथ ही बकरी की भी जान चली गयी. इधर ग्रामीणों के अनुसार घटना के घटते ही परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिये ही उसके शव को तुरंत उठाकर अपने घर ले गये. धौनी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर संतोष भगत ने बताया कि इसकी जानकारी भागलपुर-हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन 73444 के गार्ड द्वारा दी गयी. उन्होंने बताया कि रजौन पुलिस को इसकी सूचना देने के बाद पूजा स्पेशल ट्रेन को रवाना किया गया, लेकिन उसके गार्ड ने बताया कि घटना स्थल पर कुछ भी नहीं है. आरपीएफ भी गयी, लेकिन रेलवे ट्रैक या फिर आसपास कुछ नहीं था. इधर ग्रामीणों ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. रजौन पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी परिजनों द्वारा नहीं दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >