किसानों ने भूमि सर्वे अमीन पर प्रति किसान से 500 रुपये वसूली का लगाया आरोप, प्रदर्शन

प्रखंड क्षेत्र के डटवाटी गांव में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी भूमि सर्वे योजना अब गंभीर विवादों में घिरती नजर आ रही है.

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के डटवाटी गांव में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी भूमि सर्वे योजना अब गंभीर विवादों में घिरती नजर आ रही है. ग्रामीणों ने सर्वे कार्य में लगे अमीन जितेंद्र कुमार पर प्रत्येक जमीन के सर्वे के नाम पर 500 रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है. अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में रोष है. मंगलवार को गांव के अमरुद्दीन, सिकंदर, बीवी सजदा, कलाम, गौस, समीर, बीवी लाडली सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर राजस्व विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना था कि पिछले कई दिनों से लगातार सर्वे के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं और बिना भुगतान के कार्य नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों ने इसे सरकारी योजना के नाम पर खुली लूट बताते हुए कहा कि गरीब किसानों का शोषण किया जा रहा है. मामले में ग्रामीणों ने जिला स्तर के वरीय पदाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही योजना का लाभ बिना किसी भ्रष्टाचार के सीधे आम लोगों तक पहुंचने की बात कही है. मामले को लेकर सर्वे शिविर प्रभारी रोहन राज ने बताया कि अवैध वसूली की शिकायत उनके संज्ञान में आया है. दो-तीन दिन के अंदर ही मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >