किशोरी के अपहरण का आरोप

गांव के ही एक युवक ने शादी की नीयत से बहला फुसला कर अपहरण कर लिया

बांका. रजौन प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से स्कूल पढ़ने जा रही एक किशोरी के अपहरण कर लेने का मामला गुरुवार थाना पहुंचा. किशोरी के पिता ने बताया कि मेरी 15 वर्षीय पुत्री घर से स्कूल पढ़ने के लिए निकली थी, जो शाम तक वापस घर नही लौटी. पुत्री की खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव के ही एक युवक ने शादी की नीयत से बहला फुसला कर अपहरण कर लिया है. मामले को लेकर किशोरी के पिता ने अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट करने का आरोप बांका. रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को डायन कह कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि गांव के ही तीन लोग अचानक मेरे घर पर आकर डायन कहकर गाली-गलौज करने लगे. विरोध किये जाने पर सभी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट किया. जिससे मैं जख्मी हो गयी. पीड़िता ने बताया कि मेरा पति बाहर में रहकर काम करता है और मैं घर में अकेली रहती हूं. अकेले का फायदा उठाकर आरोपी बराबर गाली गलौज एवं मारपीट करते रहता है. साथ ही आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है. पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >