बनेंगे सात नए बोरिंग, सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत

Agriculture Department : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 24.41 लाख रुपये की स्वीकृति, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Agriculture Department : बांका जिले के राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्रों में सिंचाई सुविधा को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत सात नए बोरिंग निर्माण की स्वीकृति मिली है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस योजना पर 24.409 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. इससे बीज उत्पादन प्रक्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी और किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

छह प्रक्षेत्रों में लगाए जाएंगे सात बोरिंग

स्वीकृत योजना के अनुसार बौसी स्थित मंदार राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र में दो बोरिंग लगाए जाएंगे. इसके अलावा खानगढ़, अम्हारा, कल्याणपुर, कटोरिया और तिलौंधा राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र में एक-एक बोरिंग का निर्माण कराया जाएगा. इस प्रकार जिले के छह प्रक्षेत्रों में कुल सात नए बोरिंग स्थापित किए जाएंगे.

24.41 लाख रुपये होंगे खर्च

योजना के तहत प्रत्येक बोरिंग निर्माण पर 3.487 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है. कुल सात बोरिंग निर्माण पर 24.409 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. समय पर सिंचाई उपलब्ध होने से विभिन्न फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों को प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था और बेहतर होगी.

राज्यभर में 129 बोरिंग की मिली स्वीकृति

Agriculture Department : कृषि विभाग के अनुसार राज्य स्तर पर इस योजना के तहत 52 अनुमंडलों के 115 राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्रों में कुल 129 बोरिंग निर्माण की स्वीकृति दी गई है. इस पर 4 करोड़ 49 लाख 82 हजार 300 रुपये खर्च किए जाएंगे. योजना का उद्देश्य राजकीय बीज उत्पादन फार्मों को सिंचाई के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन को बढ़ावा देना है.

निर्माण कार्य की होगी नियमित निगरानी

विभाग ने संबंधित कृषि अधिकारियों को निर्माण स्थल का चयन, कार्य की नियमित निगरानी, जीपीएस फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. साथ ही स्पष्ट किया गया है कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.

अधिकारी ने क्या कहा

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी निखिल कुमार ने बताया कि बीज गुणन प्रक्षेत्रों में सिंचाई सुविधा के लिए विभागीय पत्राचार के बाद स्वीकृति प्राप्त हुई है. विभागीय गाइडलाइन मिलने के बाद बिजली व्यवस्था बहाल कर शीघ्र ही बोरिंग निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे बीज गुणन प्रक्षेत्रों का और बेहतर विकास हो सके.

ALSO READ: सावधान! कटोरिया और आसपास के इलाकों में विषैले जीवों का खतरा बढ़ा, खेत-खलिहान में काम करते समय रखें ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >