बांका /रजौन. रजौन थाना पुलिस ने दो एनवीडब्ल्यू वारंटी और एक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटियों में बाबूलाल शर्मा एवं मुन्नी यादव, दोनों झिटका गांव के रहने वाले है. वहीं, पुलिस ने एक अन्य आरोपी धर्मेंद्र साह कठौन मोड़ रजौन को भी गिरफ्तार किया है, इसपर पर चोरी करने का आरोप है. थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से लगातार छापेमारी कर रही थी. सभी को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.
दो वारंटी समेत चोरी के आरोपित गिरफ्तार
रजौन थाना पुलिस ने दो एनवीडब्ल्यू वारंटी और एक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है
