बांका में महिला को डायन कहकर मारपीट का आरोप, रजौन थाने में प्राथमिकी दर्ज

Banka News : बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर डायन कहकर प्रताड़ित करने और लाठी-डंडे से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला के आवेदन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट

Banka News : रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर डायन बताकर एक महिला के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने रजौन थाने में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज, प्रताड़ना और हमला करने का आरोप लगाया है.

महिला ने लगाया मारपीट का आरोप

पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में कहा है कि गांव के रणजीत पासवान, अभिषेक कुमार पासवान, अलका देवी समेत अन्य लोगों ने उसे डायन कहकर अपमानित किया. विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया.महिला का कहना है कि मारपीट के दौरान लाठी उसके सिर पर लगी, जिससे वह घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भी मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है.

पति बंगाल में करता है मजदूरी

महिला ने आवेदन में यह भी बताया कि उसका पति पश्चिम बंगाल में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है. पति के बाहर रहने के कारण वह गांव में अकेली रहती है. इसी का फायदा उठाकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

मामले को लेकर रजौन थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी अंधविश्वास बना चुनौती

यह घटना एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास और डायन प्रथा जैसी कुप्रथाओं को उजागर करती है. सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जागरूकता और सख्त कानूनी कार्रवाई के जरिए ही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >