Banka. पैक्स में 50 लाख गवन मामला के फरार अभियुक्त प्रबंधक गिरफ्तार

पैक्स में 50 लाख गवन मामला के फरार अभियुक्त प्रबंधक गिरफ्तार

बांका जयपुर से लक्ष्मण कुमार मंटु की रिपोर्ट- जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हासार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधन,व सदस्य पर 2025 में 50 लाख रुपया गवन करने को लेकर विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी.जिस दौरान हाई कोर्ट पटना ने अध्यक्ष और प्रबंधन पर राशि देने की बांड पर सभी को बैल दिया गया था.प्रबंधक ने न्यायालय के अनुसार अपने हिस्सा की रासी 19 लाख 200 नहीं जमा करने पर उसपर वारंट निकला हुआ था.जिसके घर इश्तिहार भी चिपकाई गई थी.फरार चल रहे पैक्स प्रबंधक रंजीत यादव पिता अर्जुन यादव गांव मल्होरीचक को जयपुर थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने दल बल के साथ देवघर जिला के झारखंड बॉर्डर 44 मोड़ पर से गिरफ्तार कर लिया है. जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >