अवैध लॉटरी टिकट के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल

प्रतिबंधित अवैध लॉटरी टिकट बेचने के आरोप में सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

बांका. प्रतिबंधित अवैध लॉटरी टिकट बेचने के आरोप में सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गश्ती पदाधिकारी बाजार में घूम रहे थे. इसी क्रम में जमुआ जोर पुल के बगल सब्जी मंडी के समीप से डीयर कंपनी के छह बंडल अवैध लॉटरी के साथ शहर के पुरानी बस स्टैंड निवासी संजीव साह को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 10, 20 एवं 40 रुपये का दो-दो बंडल लॉटरी टिकट के अलावे 3420 रुपये नगद भी बरामद किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ करते हुए थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि बाजार में पिछले कई वर्षों से प्रतिबंधित लॉटरी का टिकट बेचा जा रहा है. मजदूर और ग्रामीण तबके के लोग बड़ा इनाम या लाखों रुपये एक झटके में कमाने के लोभ में अपने आप को बर्बाद कर रहे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक शहर में और कई युवक इस अवैध लॉटरी के कारोबार में संलिप्त हैं, जिसकी पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >