शराब बरामदगी मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने बड़ी ढाका गांव से गिरफ्तार कर लिया.

बांका. शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने बड़ी ढाका गांव से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, गत माह छापेमारी के दौरान अवैध शराब बरामद की गयी थी. इस मामले में आरोपी टिंकल यादव की पहचान होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बड़ी ढाका गांव में छापेमारी कर उसे धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ की गयी और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >