लगभग डेढ सौ छात्रों ने किया आवेदन, मेधा सूची के आधार पर होगा नामांकन फोटो 27 बीएएन 109 आवेदन फॉर्म जमा करने को लगी कतार व 110 बीईओ मनोज मिश्र प्रतिनिधि, कटोरिया (बांका) कटोरिया स्थित हाइ स्कूल को मॉडल हाइ स्कूल के रूप में चयनित किया गया है. यहां सिमुलतला आवासीय विद्यालय की तर्ज पर वर्ग नवम से नामांकित छात्रों को पढ़ाई की सुविधा देने की योजना बनायी गयी है. सोमवार को नामांकन को लेकर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पर विद्यालय परिसर में अष्टम वर्ग पास छात्रों की लंबी कतार लगी रही. जमा आवेदन से तैयार मेधा सूची के आधार पर छात्रों का नामांकन लिया जायेगा. मॉडल स्कूल में नवम वर्ग में चालीस छात्रों का नामांकन लिया जायेगा. जिसमें प्रखंड के विभिन्न स्कूलों से अष्टम वर्ग पास लगभग डेढ सौ छात्रों ने आवेदन फॉर्म जमा किया है. बीईओ मनोज मिश्रा ने बताया कि बिहार सरकार व शिक्षा विभाग ने प्रत्येक प्रखंड में एक हाइ स्कूल को मॉडल बनाया है. इसका मुख्य उद्येश्य है कि यहां नामांकित छात्रों को सिमुलतला आवासीय विद्यालय की तर्ज पर पढायी उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी भी करायी जाय. इस विद्यालय में हर विषय विशेषज्ञ शिक्षक पदस्थापित होंगे. जिसका साक्षात्कार भी बांका में हो चुका है. नामांकन को लेकर प्राप्त आवेदन में से मेधावी बच्चों की मेधा सूची तैयार कर निर्धारित संख्या में नामांकन लिया जायेगा. ताकि नामांकित बच्चों का बेहतर प्रदर्शन हो सके. भविष्य में मॉडल स्कूल के सभी शिक्षक विद्यालय के इर्द-गिर्द ही रहेंगे. जो अध्ययनरत बच्चों की मॉनिटरिंग करते हुए उनका मार्गदर्शन करेंगे. छात्रों के लिए भी निकट भविष्य में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध होगी.
मॉडल हाइ स्कूल कटोरिया में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की तर्ज पर होगी पढाई
कटोरिया स्थित हाइ स्कूल को मॉडल हाइ स्कूल के रूप में चयनित किया गया है
