फरार अभियुक्त गिरफ्तार, जेल

पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगरडीह में छापेमारी कर वर्षो से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

फुल्लीडुमर. पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगरडीह में छापेमारी कर वर्षो से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया है कि पुलिस ने उक्त गांव निवासी हरिबोल पंजियारा को गिरफ्तार किया है. वर्षो से फरार होने के कारण बांका न्यायालय से उनके घर की कुर्की का आदेश जारी हुआ था. इस आधार पर पुलिस टीम उनके घर पर कुर्की के लिए पहुंची तो सूचना मिली कि उक्त अभियुक्त घर में ही है. पुलिस ने मौके पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >