छापेमारी अभियान में फरार अभियुक्त और वारंटी गिरफ्तार

Police Action in Chandan: बांका पुलिस फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. चांदन थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक नामजद अभियुक्त और एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया.

चांदन (बांका) से अमरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने एक फरार अभियुक्त और एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए बांका कोर्ट भेज दिया.

एसपी के निर्देश पर चला अभियान

जानकारी के अनुसार जिले में फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी की.इस दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

मारपीट कांड का अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में कांड संख्या 57/26 में नामजद मारपीट आरोपी राजू कौड़ा उर्फ राजीव कौड़ा शामिल है. वह कौड़ाडीह गांव निवासी परमेश्वर कौड़ा का पुत्र बताया गया है.पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था.

वारंटी को भी पुलिस ने दबोचा

छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने एक वारंटी को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार वारंटी की पहचान पहरीडीह गांव निवासी सहदेव पंडित, पिता तारणी पंडित के रूप में हुई है.दोनों आरोपितों को पुलिस अभिरक्षा में बांका कोर्ट भेज दिया गया.

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस अभियान में चांदन थाना के एएसआई सुरेश प्रसाद श्रीमाली, एएसआई चन्द्रधारी झा और डीएपी जवान शामिल थे.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की सक्रियता

हाल के दिनों में बांका जिले में पुलिस की सक्रियता बढ़ी है. लगातार चल रहे अभियान से अपराधियों में हड़कंप का माहौल है.पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >