जिप सदस्य का पुत्र अभिनव अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप लिए चयनित

जिप सदस्य का पुत्र अभिनव अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप लिए चयनित

बांका. जिले के बौंसी उत्तरी जिला परिषद सदस्य दृष्टि कुमारी व समाजसेवी मिथिलेश कुमार कुशवाहा का पुत्र अभिनव कुमार अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित हुआ है. हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित इस पार्टिले विश्व कप में बिरला पब्लिक स्कूल राजस्थान के छात्र अभिनव का चयन अंडर -17 बालक वर्ग में हआ है. जो मूल रुप से बौंसी प्रखंड के कुसयारी गांव का रहने वाला है. मालूम हो कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह चैंपियशिप 25 जून से आगामी 14 जुलाई तक गोथेनबर्ग स्वीडेन में आयोजित होगा. जहां 50 देशों के 1400 टीम हिस्सा लेगी. बताया जा रहा है कि पार्टिले विश्व कप दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल आयोजन है और सभी प्रकार के युवा खेलों में शीर्ष आयोजनों में से एक है. छात्र अभिनव कुमार इसके पूर्व इस प्रतियोगिता में नेशनल भी खेल चुके है. विद्यालय प्रबंधन, जिले के खेल प्रमियों, जनप्रतिनिधियों आदि ने अभिनव के चयन को लेकर उन्हें बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >