मेहरपुर गांव के युवक का दिल्ली में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मेहरपुर गांव के युवक का दिल्ली में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के मेहरपुर गांव निवासी एक युवक का दिल्ली में अचानक सड़क पर गिरने से मौत हो गयी. मृतक उक्त गांव के मालेश्वर दास का 28 वर्षीय पुत्र लालू दास हैं. घटना को लेकर लोग ब्रेन हेम्रेज से मौत होने की बात बता रहे हैं. जानकारी के अनुसार मृतक लालू दास की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के बाद एक पुत्र और एक पुत्री हुई. वह पिछले दो वर्षों से दिल्ली में ही रहकर मजदूरी करता था. इसी दौरान उसकी पत्नी पूजा कुमारी का तबीयत खराब रहने लगी. जिसके बाद चिकित्सक से इलाज कराकर लालू अपनी पत्नी का दवाई लाने के लिये मेडिकल दुकान जा रहे थे. जहां दवाई खरीद कर वापस आने के क्रम में ही चक्कर आने के कारण वह मूर्छित होकर सड़क पर गिर पड़ा. फिर जब तक स्थानीय लोगों के द्वारा उसे संभाल कर अस्पताल भेजते उसके पूर्व ही उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर जब उसके पिता मालेश्वर दास, मां मीना देवी को हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि मृतक लालू दास दो भाइयों में सबसे बड़ा था. जबकि छोटा भाई सन्नी दास गांव में रहकर खेती गृहस्थी कर अपना भरण पोषण करता हैं. इस घटना के बाद उसके परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >