सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की मायागंज में मौत

कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करझौंसा-जमदाहा मुख्य मार्ग पर तिलवारी गांव के समीप 14 फरवरी को हुआ था हादसा

प्रतिनिधि, कटोरिया कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करझौंसा-जमदाहा मुख्य मार्ग पर तिलवारी गांव के समीप 14 फरवरी को सड़क दुर्घटना में जख्मी एक युवक की भागलपुर मायागंज में गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. उसके जख्मी साथी का इलाज चल रहा है. मृतक युवक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के दोमुहान गांव निवासी ब्रम्हदेव दास के पुत्र अमित दास उर्फ फुचो दास के रूप में हुई है. उसके जख्मी साथी पवन मांझी का इलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 14 फरवरी को बाइक द्वारा करझौंसा से दोमुहान जाने के दौरान तिलवारी गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी थी. इससे दोमुहान गांव निवासी अमित दास व पवन मांझी गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. दोनों को मायागंज में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान अमित दास की मौत हो गयी. भागलपुर में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इधर मृत युवक के परिजनों ने गुरुवार को कटोरिया थाना पहुंच कर पुलिस को विस्तृत सूचना दी. परिजनों ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त भी कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >