नहाने के दौरान करेंट लगने से युवक की मौत

धनकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव में शनिवार की शाम बिजली करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी

धोरैया.

धनकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव में शनिवार की शाम बिजली करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक खैरा गांव निवासी गिरीश यादव का करीब 30 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव बताया जाता है. घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार अखिलेश अपने घर के बगल में लगे समरसेबल पर स्नान करने गया था तभी समरसेबल में लगे नंगे तार की चपेट में आने के साथ ही गिर कर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था. बेहोशी की हालत में पड़े अखिलेश के ऊपर परिजनों की नजर पड़ी तो आनन- फानन में धोरैया अस्पताल ले जाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया. अखिलेश की मौत की खबर सुन मृतक की मां का रो- रोकर बुरा हाल है. धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने बताया कि परिजन ने कोई सूचना नहीं दी है. सुचना मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >