गड्ढे में डूब कर एक युवक की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम

गड्ढे में डूब कर एक युवक की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम

धोरैया. धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी कृष्णदेव चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र शिशुपाल चौधरी की मौत घर के बगल स्थित पानी भरे गड्ढे में डूबकर हो गयी. रविवार को उसका शव घर के बगल स्थित गड्ढे से बरामद किया गया. स्थानीय ग्रामीण संजीत कुमार भगत ने बताया कि वह रात से ही गायब था. काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल पाया. सुबह उसका शव गड्ढे से बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष पासवान दलबल के संग घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की तहकीकात की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त था. इस संदर्भ में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >