फुल्लीडुमर. स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से चोरी हुई कई सामान के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक शरद श्रीकांत अपने पुलिस बल के साथ गश्ती पर निकले थे. इसी क्रम में भितिया बाजार के समीप पुलिस वाहन को देखकर तीन युवक इधर उधर भागने लगा. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने अपने बल के साथ खदेड़कर एक युवक को पकड़ा. जबकि दो युवक अंधेरे में भाग निकला. गिरफ्तार युवक ने पूछताछ के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक चार पहिया वाहन को भी अपना वाहन बताया. जिसे पुलिस ने जब्त कर थाना लाया. वहीं गिरफ्तार युवक ने अपना नाम बादल कुमार मिश्रा पिता फुचन मिश्रा घर तरिमंझगाय थाना बेलहर बताया. साथ ही फरार अपने साथी कुंदन मिश्रा पिता अनुमोद मिश्रा एवं चंदन मिश्रा पिता नुनुलाल मिश्रा बताया है. उधर चार पहिया वाहन की तलाशी के क्रम में गाड़ी से बड़ा पांच बैट्रीक, एक मोटर के अलावे तार आदि को बरामद किया. उक्त सभी चोरी किये गये सामान भितिया गांव का बताया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
