देर शाम शहर में चलाया गया विशेष जांच अभियान

देर शाम शहर में चलाया गया विशेष जांच अभियान

बांका. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सदर एसडीपीओ अमर विश्वास के नेतृत्व में देर शाम शहर के विभिन्न चौक-चौराहा पर विशेष जांच अभियान चला गया. इस दौरान विभिन्न वाहन व चालक की तलाशी ली गयी. साथ ही बाइक व सभी प्रकार के वाहन का डिक्की आदि को जांच किया गया. इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि अपराधिक दृष्टिकोण से लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावे विशेष वाहन चेकिंग शाम 06 बजे से 08 बजे तक चलाया जा रहा है. जिसमें यातायात नियम के उल्लंघन मामले में कई वाहन का चालान भी काटा गया. इस मौके पर सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के अलावे भारी संख्या में पुलिस कर्मी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >