banka news : कटोरिया थाना के समीप 24 घंटे के भीतर लगा नया ट्रांसफार्मर

चौबीस घंटे के भीतर ही जले ट्रांसफार्मर की जगह पर 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगने से लोगों को राहत मिली.

कटोरिया से दीपक चौधरी की रिपोर्ट : कटोरिया बाजार के थाना रोड में थाना के बगल में लगा 200 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात्रि में ही जल गया था. जिसकी वजह से थाना कैंपस सहित अगल-बगल के मुहल्ला में गंभीर बिजली संकट उत्पन्न हो गया था. उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के अलावा आमजन भी परेशान थे. वहीं विद्युत विभाग के कनीय अभियंता युवराज कुमार के संयुक्त प्रयास से चौबीस घंटे के भीतर ही जले ट्रांसफार्मर की जगह पर 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया. हालांकि उक्त ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बहाल करने से पहले उसे चार्ज में लगाया गया. नया ट्रांसफार्मर लग जाने से मुहल्ले के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार भी प्रकट किया. बताया कि जले ट्रांसफार्मर को कुछ घंटों बाद ही बदल दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajeet kumar

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >