गंगदौरी गांव में भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा

Banka News : भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब गंगदौरी गांव की 1108 महिलाओं और युवतियों ने माथे पर कलश धारण कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया. गाजे-बाजे और जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट:

धोरैया प्रखंड के गचिया बसबिट्टा पंचायत स्थित गंगदौरी गांव में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ यात्रा में भाग लिया, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया.

कथा स्थल से शुरू हुई कलश यात्रा गचिया गेरूआ नदी तट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया. इसके बाद श्रद्धालु बसबिट्टा, धोरैया बाजार और थाना रोड का भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कराई गई.

शोभायात्रा के दौरान गाजे-बाजे और भक्ति गीतों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा. गांव में कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.कार्यक्रम में चित्रकूट से आए कलाकारों ने आकर्षक शिव तांडव की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन शिव तांडव का आयोजन होगा, जबकि पांच दिनों तक भव्य गंगा महाआरती भी की जाएगी.कथा वाचन परमपूज्य स्वामी अभयानंद अभिषेक शास्त्री जी महाराज द्वारा किया जाएगा.शोभायात्रा को सफल बनाने में यजमान प्रदीप मंडल, वंदना देवी, अध्यक्ष आशीष तिवारी, व्यवस्थापक सौरव सिंह, सचिव चंदन मंडल, कोषाध्यक्ष विभीषण गोस्वामी, मनीष कुमार, निशु कुमार सहित समस्त ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >