बेलारी मोड़ पर मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट

बेलारी मोड़ पर मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट

प्रतिनिधि,शंभुगंज थाना क्षेत्र के बेलारी मोड़ पर ताजिया निशान के दौरान निकाले गये जुलूस के समय मामूली बातों को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें महथुडीह गांव के एक पक्ष के मो. सिराज पिता मो. इस्लाम जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार मोहर्रम को लेकर शनिवार को ताजिया जुलूस निकाला गया था. जहां बेलारी मोड़ पर मामूली बातों को लेकर महथुडीह गांव के मो. सिराज को जोगनी गांव के मो. प्रवेश और मो. शकील से विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ गया दो पक्षों के बीच जमकर लाठी और डंटा चला. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत किया. मारपीट में एक पक्ष के मो. सिराज पिता मो. इस्लाम महथुडीह गांव के जख्मी हो गया. घटना को लेकर जख्मी मो. सिराज ने जोगनी गांव के मो. परवेज, मो. शकील और मो. फरमान के विरुद्ध गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत की है. वहीं आरोपी मो. परवेज सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले को शांत कर जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >