विभिन्न गांवों में दंपती व एक विवाहिता ने खाया जहर, रेफर

थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद से तंग आकर दंपती व एक विवाहिता ने जहर खा लिया.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद से तंग आकर दंपती व एक विवाहिता ने जहर खा लिया. जानकारी के अनुसार, पहली घटना थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव की है. जहां आपसी कलह से तंग आकर पति व उनकी पत्नी ने कीड़ा सफाई करने वाला फिनाइल पी लिया, जबकि दूसरी घटना थाना क्षेत्र के खेमीचक गांव में घटित हुई. जहां एक विवाहिता ने घरेलू विवाद से तंग आकर घर में रखा कीटनाशक दवाई खा ली. गंभीर स्थिति में परिजनों के द्वारा कुशमाहा गांव निवासी मनीष झा व उनकी पत्नी लूसी कुमारी व खेमीचक गांव निवासी चंदन कुमार की पत्नी शिखा कुमारी को इलाज लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अमीत कुमार शर्मा ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया. वहीं दंपती की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >