महारुद्र यज्ञ को लेकर समिति का हुआ गठन

रजौन प्रखंड के बामदेव बाजार में आगामी 22 अप्रैल से होने वाले श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ की सफलता को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया.

बांका/रजौन. रजौन प्रखंड के बामदेव बाजार में आगामी 22 अप्रैल से होने वाले श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ की सफलता को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया. ग्रामीण मुकेश साह की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में सर्वसम्मति से अर्जुन प्रसाद सिंह को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया. वहीं अनंत कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, अरुण चौरसिया को सचिव, जितेंद्र कुमार को उप सचिव, संतोष कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया को उप कोषाध्यक्ष एवं पंकज सिंह को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं सक्रिय सदस्यों में बिरेंद्र कुमार, छंगूरी पंडित, विकास दास, रामभज्जो यादव, रघु हरिजन, गुरुदेव सिंह, रामाकांत सिंह, विपिन साह, बुद्धिनाथ बिंद, जियालाल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, शंकर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों के नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >