बिजली पोल से टकराया नारियल लदा पिकअप वाहन, चालक हुआ जख्मी

बिजली पोल से टकराया नारियल लदा पिकअप वाहन

धोरैया. सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग पर बाजार गांव के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक नारियल लदा पिकअप वाहन सड़क किनारे स्थित बिजली पोल से टकरा गया, जिससे पिकअप वाहन का चालक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार बंगाल से नारियल लदा पिकअप वाहन आ रहा था. बिजली पोल में टकराने से बिजली पोल टूट कर धाराशाई हो गया. आनन-फानन में विद्युत विभाग को सूचना दिये जाने के उपरांत विद्युत कनेक्शन विच्छेद किया गया. इस दुर्घटना में बंगाल के हुगली बैची गांव निवासी चालक दीपक मुंडा गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि खलासी सूरज घोष आंशिक रूप से जख्मी हुआ. धोरैया पुलिस द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में कराया गया. वहीं पुलिस क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन को धोरैया थाना लेते गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >