टोटो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित ककवारा के समीप सोमवार की सुबह टोटो की टक्कर से एक बाइक सवार जख्मी हो गया.

बांका. बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित ककवारा के समीप सोमवार की सुबह टोटो की टक्कर से एक बाइक सवार जख्मी हो गया. जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार, झारखंड देवघर निवासी मयंक झा अपनी बाइक से किसी काम के लिए बांका आ रहा था. इसी दौरान ककवारा के समीप एक टोटो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी. इसमें वह गिरकर जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >