खजूर के पेड़ से गिरकर बालक जख्मी, रेफर

खजूर के पेड़ से गिरकर बालक जख्मी, रेफर

अमरपुर. थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव में खजूर के पेड़ से गिरकर सात वर्षीय एक बालक जख्मी हो गया. परिजनों की मदद से जख्मी बालक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ ज्योति भारती ने उक्त गांव निवासी रतन यादव का पुत्र प्रिंस कुमार का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी बालक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की संध्या बालक घर के समीप अवस्थित पेड़ पर चढ़कर खजूर तोड़ रहा था. तभी अचानक बालक का पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिरकर जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >