सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक हुआ जख्मी, रेफर

सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक हुआ जख्मी, रेफर

अमरपुर. अमरपुर नगर पंचायत अंतर्गत बंगाली टोला के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डा. सौरभ सिंह के द्वारा जख्मी दिग्घी पोखर मोहल्ला निवासी अंजनी यादव का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. अस्पताल में इलाजरत जख्मी ने बताया कि शनिवार की सुबह वह बाइक से अमरपुर बाजार खरीदारी करने गया था, जहां से वापसी के दौरान बंगाली टोला के समीप मुख्य सड़क पर एक बच्चा दौड़ गया, जिसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में बाइक चालक का एक हाथ में काफी चोटें आयी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >