कटोरिया : सूईया थाना क्षेत्र के उत्तरी कसवा-वसीला पंचायत के भेलवा गांव स्थित कुशहा मैदान पर बुधवार को न्यू फ्रैंड्स यादव क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. भेलवा टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन कप पर कब्जा जमा लिया. फाइनल मैच में भेलवा टीम का मुकाबला कैलाशपहड़ी टीम से हुआ. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भेलवा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 135 रन बनायी.
जवाबी पारी खेलते हुए कैलाशपहड़ी टीम के सभी खिलाड़ी 11 ओवर एक गेंद पर 44 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गये. मैन ऑफ दि मैच का खिताब विजेता टीम के भीम कुमार को मिला. उसने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिये और 24 रनों का सहयोग भी किया. मैन ऑफ दि सिरीज के खिताब में भेलवा टीम के ही राजू कुमार को मोबाइल देकर पुरस्कृत किया गया. मैच में अंपायर की भूमिका डा गोपीलाल यादव व मो वसीम ने निभायी. स्कोरिंग रूपेश कुमार व पंकज कुमार ने की.
जबकि कोमेंट्री डबलू कुमार व रामचंद्र कुमार ने किया. मुख्य अतिथि सह पूर्व पार्षद मीठन यादव, सरस्वती शिशु मंदिर सूइया के प्राचार्य परमेश्वर यादव एवं पूर्व पंसस उमेश यादव द्वारा संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया. विजेता भेलवा टीम को चैंपियन कप व आठ हजार नकद एवं उपविजेता टीम कैलाशपहड़ी को छोटा कप व तीन हजार रुपये नकदी देकर सम्मानित किया गया. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष गोपीलाल यादव, सचिव कुलदीप यादव, विकास कुमार, रंजीत कुमार, रूपेश कुमार, मुकेश कुमार, कप्तान मणिकांत, सुनील कुमार, रूकेश कुमार आदि ने सहयोग किया.
