बेलहर विधायक ने सीएम को बांका आने का दिया निमंत्रण
बेलहर विधायक मनोज यादव ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर विकासात्मक विषयों पर चर्चा की.
कहा : अंग क्षेत्र को आपसे हैं काफी उम्मीदें
बांका. बेलहर विधायक मनोज यादव ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर विकासात्मक विषयों पर चर्चा की. जिसमें बेलहर विस के विभिन्न परियोजना, विकासात्मक कार्य एवं आमजनों की समस्याओं पर ध्यानाकृष्ट किया. विधायक ने बताया है कि मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की प्रगति और जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया गया. और मुख्यमंत्री को बांका आने का आमंत्रण भी दिया गया. साथ विश्वासमत हासिल करने के बाद बधाई देते हुए शुभकामनाएं भी दी. कहा कि हमलोगों के अभिभावक पूर्व सीएम नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास को नयी गति दी जा रही है. मुख्यमंत्री जी का अंग क्षेत्र से गहरा लगाव है. यहां के लोगों को भी काफी उम्मीदें है. ऐसे में मुंगेर, बांका, भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में विकास की धारा को मजबूत किया जाय. जिसमें बेलहर विधानसभा में भी बड़ी-बड़ी योजनाओं पर त्वरित गति से कार्य निष्पादन की मांग की गयी है. जिस पर मुख्यमंत्री के द्वारा ठोस पहल किया जा रहा है.