बेलहर. थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बेलहर ब्लॉक के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मारुति कार से 66 अर्धनिर्मित पिस्टल जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया. इस मामले में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपियों में मुंगेर जिले के रायसड़ नया टोला गांव निवासी गौतम रजक (चालक), सुंदरपुर गांव निवासी पिंटू कुमार, उसका भांजा लखीसराय निवासी विक्रम आजाद तथा मुंगेर के मिर्जापुर गांव निवासी मो. शाहिद शामिल हैं. गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में बताया कि उक्त सभी व्यक्तियों ने देवघर से हथियार लेकर खगड़िया बाईपास तक पहुंचाने के लिए उसे दिया था. सभी हथियार मारुति कार में बने गुप्त तहखाने में छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार चालक गौतम रजक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ चालक गिरफ्तार, चार पर मामला दर्ज
थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बेलहर ब्लॉक के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मारुति कार से 66 अर्धनिर्मित पिस्टल जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया.
