बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहरनी नदी के अंग गढ़वा मुसहरी के पास खनन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से अवैध बालू खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया. इस संबंध में बांका खनन निरीक्षक अलका कुमारी ने थाना में लिखित आवेदन देकर अवैध बालू खनन एवं परिवहन करते हुए ट्रैक्टर मालिक तथा चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया गया है कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी के क्रम में आमगढ़वा मुसहरी के पास एक नीला रंग का सोनालिका ट्रैक्टर से अवैध बालू खनन कर परिवहन करते हुए देखा गया. पुलिस को देखकर चालक गाड़ी खड़ा कर भागने का प्रयास किया. लेकिन जांच स्थल के द्वारा चालक को पकड़ लिया गया. चालक एवं अमगढ़वा गांव के ही पुरुषोत्तम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे जेल भेज दिया गया.
बालू खनन करते ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के बेलहरनी नदी के अंग गढ़वा मुसहरी के पास खनन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से अवैध बालू खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया.
